बिजली चोरी करने वालों पर करें कार्रवाई

बिलिंग व राजस्व संग्रहण की समीक्षा की

बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के महाप्रबंधक ने अररिया व किशनगंज विद्युत कार्यपालक अभियंता के साथ की बैठक अररिया. विद्युत आपूर्ति प्रमंडल कार्यालय में शुक्रवार को नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के महाप्रबंधक (राजस्व) जयजीत रे के द्वारा विद्युत आपूर्ति प्रमंडल अररिया व किशनगंज जिले के चारों विद्युत आपूर्ति प्रमंडलों के अधिकारियों के साथ बैठक की. जिसमें विद्युत कार्यपालक अभियंता व सहायक कार्यपालक अभियंताओं से बारी-बारी से बिलिंग व राजस्व संग्रहण की समीक्षा की गई. उनके द्वारा बिलिंग एजेंसी के सुपरवाइजरों को इस माह शत-प्रतिशत बिल मीटर रीडिंग के आधार पर निर्गत करने के लिए निर्देशित किया गया. महाप्रबंधक राजस्व के द्वारा सभी सहायक व कनीय विद्युत अभियंताओं को बकाया वसूली के लिए सघन जांच अभियान चलाकर बकायदारों का विद्युत संबंध विच्छेद करने व बिजली चोरी के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिया गया. महाप्रबंधक राजस्व के द्वारा सभी कार्यपालक अभियंता को बिलिंग व कलेक्शन एफिशिएंसी में सुधार लाकर एटी व सी लॉस को कंपनी के लक्ष्य के अनुसार कम करने के लिए निर्देशित किया गया. मौके पर विद्युत अधीक्षण अभियंता बासुकी शंकर रजक, वरीय प्रबंधक (मुख्यालय) सिद्धार्थ वर्धन, विद्युत कार्यपालक अभियंता गौरव कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियंता किशनगंज विशाल कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियंता बहादुरगंज विभाष कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियंता फारबिसगंज राजेश प्रियदर्शी, राजस्व पदाधिकारी कृष्ण कुमार सहित सभी सहायक व कनीय विद्युत अभियंता व बिलिंग एजेंसी के सुपरवाइजर मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >