जयंती पर याद किये गये सुभाष चंद्र बोस

पराक्रम दिवस पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

अररिया. पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय अररिया में शुक्रवार को सुभाष चंद्र बोस की 129 वीं जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनायी गयी. विद्यालय के प्राचार्य कुमार राघवेंद्र व समस्त शिक्षकों ने सुभाष चंद्र बोस के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की. विद्यालय के प्राचार्य ने छात्रों में राष्ट्र प्रेम की भावना विकसित करने के लिए प्रेरित किया. इस अवसर पर विद्यालय में परीक्षा पर चर्चा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गयी, जिसमें अररिया जनपद के विभिन्न विद्यालयों के 100 छात्रों ने भाग लिया. विजेता हुए छात्रों को प्रमाण पत्र सहित पुरस्कृत किया गया. यह प्रश्नोत्तरी एनसीइआरटी द्वारा तैयार की गई जो कि ऑपरेशन सिंदूर व स्वदेशी मॉडूल पर आधारित थी. प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय विद्यालय के माध्यमिक संवर्ग में जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र ओजैर शाहिद, अररिया पब्लिक स्कूल के अनुभव ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान, जवाहर नवोदय विद्यालय के दिव्यं कुमार ने द्वितीय व पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के फरहान ने तृतीय स्थान हासिल किया. मिडिल संवर्ग में उमंग राज व विराट कुमार ने प्रथम स्थान, आयुष आनंद व नवयम शौर्य सोलंकी ने द्वितीय स्थान व मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल के आयुष कुमार व जवाहर नवोदय विद्यालय के इजहां नेहल व आदर्श ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र सहित सम्मानित किया गया व सभी प्रतिभागियों छात्रों को ऑपरेशन सिंदूर व स्वदेशी के विषय में एनसीईआरटी द्वारा तैयार की गई पुस्तकें प्रदान की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >