प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने जीते इनाम

प्रतियोगिता को लेकर छात्रों में दिखा उत्साह

जोकीहाट. गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुरुवार को अल हीरा एकेडमी मसूरिया महलगांव में स्कूली बच्चों के बीच गणतंत्र दिवस विषय पर आधारित निबंध लेखन, भाषण, चित्रांकन प्रतियोगिता के साथ साथ क्विज का आयोजन जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज के तत्वावधान में किया गया. इस अवसर पर सभी विजेता छात्र-छात्राओं के बीच पुरस्कार का भी वितरण किया गया. निबंध लेखन में मुस्कान, सना व नासरीन व चित्रांकन प्रतियोगिता में अबू शमा, फरहीन व निगार. वहीं अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता में आशिका, कायनात व कामरान, हिंदी भाषण प्रतियोगिता में नेहा, अबू तालिब व रफीक को क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिया गया. साथ ही क्विज में (1-5) वीं कक्षा में प्रथम रही टीम ”सी” के विजेता रहे आफताब आलम, राहत परवीन, निगार परवीन, आयशा परवीन. द्वितीय स्थान पर रही टीम ई के विजेता रहे लाडली परवीन, सायबा परवीन, मो अंजार आलम, उम्मै कुलसूम. तृतीय स्थान पर रही टीम ”डी” के विजेता रहे आलिया परवीन, शगुफ्ता परवीन, दिलरुबा व वहादत कमर. साथ ही क्विज में (6-9) वीं कक्षा में प्रथम रही टीम सी के विजेता रहे नेहा, मुदस्सिरा, जीनोफर और मोहम्मद कामरान. द्वितीय स्थान पर रही टीम डी के विजेता रहे आशिका, आफताब, नासिया नाज व नासिया. तृतीय स्थान पर टीम बी के विजेता रहे सिमी नाज, बुशरा कमर, आलिया नाज व हजरत अली. इस मौके पर संजय कुमार अध्यक्ष जागरण कल्याण भारती, प्रिंसिपल हाफ़िज मुबारक, सरपंच शाकिब मुनव्वर, पंसस इरफान सहित गणमान्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >