एसएसबी ने निकाली तिरंगा रैली

तिरंगा यात्रा में शामिल हुए बच्चे

जोगबनी. शुक्रवार को एसएसबी द्वारा बीएसपी गेट से नेताजी चौक तक बंदे मातरम् रैली व तिरंगा रैली निकाली गयी. जिसमें एसएसबी के जवानों के साथ स्कूली बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए. रैली की शुरुआत बंदे मातरम् गीत के बाद कमांडेंट शाश्वत कुमार द्वारा हरि झंडी दिखाकर हुई. इस अवसर पर नेपाल एपीएफ के डीएसपी तिलक बहादुर खड़का भी पहुंचे. जिनका स्वागत कमांडेंट ने किया. वहीं यह रैली बीएसपी गेट से निकलकर नेताजी चौक पर जाकर समाप्त हुई. जिसमें एसएसबी के जवानों के साथ ही जेनिथ पब्लिक स्कूल के बच्चे व अन्य स्कूल के बच्चे शामिल हुए. मालूम हो कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूलों से निकलने वाली झांकी 26 जनवरी की जगह 25 जनवरी को ही निकाली जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >