पीटीसी सुमित कुमार को एसपी ने किया निलंबित

विभागीय कार्रवाई शुरू

अररिया. पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने बड़ी कार्रवाई करते आरएस थाना में पदस्थापित मुंशी पीटीसी सुमित कुमार को निलंबित कर दिया है. उससे शो-काॅज किया गया है. एसपी ने बताया कि प्रत्येक कार्य दिवस पर आयोजित जनता दरबार में आरएस थाना क्षेत्र के धामा वार्ड 06 निवासी एक आवेदिका ने आवेदन देते हुए बताया कि आरएस थाना के मुंशी द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने के एवज में उससे 05 हजार रुपये की मांग की. पैसा नहीं देने पर प्राथमिकी दर्ज नहीं किये जाने की धमकी देने की बात कही. पीड़िता ने एसपी के समक्ष उपस्थित होकर बताया कि दूसरे पक्ष के द्वारा उसके साथ मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया था. इसको लेकर आवेदिका द्वारा आरएस थाना जाकर अपना आवेदन देते हुए प्राथमिकी दर्ज करने के लिए अनुरोध किया. आरएस थाना में पदस्थापित मुंशी पीटीसी सुमित कुमार द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने के एवज में पैसे की मांग की गयी. पीड़िता द्वारा पैसे नहीं देने पर उसे करीब पांच दिनों तक घुमाते हुए परेशान किया. एसपी बताया यह खेदजनक है. आरएस थाना में मुंशी के पद पर पदस्थापित पीटीसी सुमित कुमार का आचरण अनुशासनहीन, कर्तव्यहीन एक अयोग्य पुलिस कर्मी की तरह परिलक्षित है, जो एक पुलिस पदाधिकारी के आचरण व दायित्वों के सर्वथा विपरीत है. इस प्रकार का व्यवहार न केवल पुलिस नियमावली का उल्लंघन है, बल्कि इससे आम जनता के बीच पुलिस की छवि, विश्वसनीयता व प्रतिष्ठा को गंभीर क्षति पहुंची है. उक्त परिस्थितियों में उसे तत्काल प्रभाव निलंबित कर दिया गया.उससे शो-काॅज करते हुए उसपर विभागीय जांच करायी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >