एसपी ने किया थाना का निरीक्षण

एसपी ने विधि व्यवस्था संधारण को लेकर दिया निर्देश

अररिया. जिले में नव पदस्थापित पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार शुक्रवार को नगर थाना पंहुचे. पुलिस अधीक्षक का कार्यभार संभाल के बाद पहली वे नगर थाना पंहुचे थे. जहां उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली, अपराध नियंत्रण व आम जनता से संवाद को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अनुशासन व व्यवस्था का भी जायजा लिया. एसपी ने सरस्वती पुजा को देखते हुए थाना क्षेत्र में विधि व्यवस्था संधारण को लेकर थानाध्यक्ष व अन्य अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये. इस दौरान मौके पर सदर एसडीपीओ सुशील कुमार, यातायात पुलिस उपाधीक्षक फखरे आलम, नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक, डीआईयू शाखा प्रभारी मनोज कुमार मौजूद थे.

कार्यभार संभालने के 10 दिन बाद ही 350 अभियुक्त हुए गिरफ्तार: एसपी

अररिया. जिले में नवपदस्थापित पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने अररिया एसपी के कार्यभार संभालने के बाद बीते 10 दिनों में अररिया पुलिस के द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी पत्रकारों से साझा की. शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि जिले के विभिन्न थाना में दर्ज कांड के 350 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न थाना क्षेत्र से 91.56 ग्राम स्मैक, 198 किलोग्राम गांजा, 6.37 ग्राम ब्राउन शुगर, 82.2 लीटर प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरप को बरामद किया गया है. शराब कारोबारी के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए 10 दिनों के अंदर 1343.5 लीटर देसी व 176.18 लीटर विदेशी शराब को जब्त किया गया है. साथ हीं 04 कार, 19 बाइक, 01 ऑटो, 01 ई रिक्शा को जब्त किया गया है. एसपी ने बताया बदमाशों के विरूद्ध कार्रवाई कर 02 देसी कट्टा, पांच गोली को भी बरामद किया गया. जबकि अन्य बरामदगी में 14 मोबाइल, 24 हजार 960 रुपये नगद, 03 इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन, 02 लाइटर, 03 बैट्री, 04 चार बैल व 01 इनवर्टर शामिल हैं. एसपी ने बताया कि यह दस दिनों की कार्रवाई है, लेकिन गणतंत्र दिवस व सरस्वती पूजा के बाद आगे कार्रवाई ओर भी तेज होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >