जल-जमाव से परेशान दुकानदारों ने नप के खिलाफ किया प्रदर्शन

जलजमाव के कारण नहीं आ रहे ग्राहक

फारबिसगंज. शहर के फुलवरिया हाट के मुख्य सड़क पर नाले के पानी के जल-जमाव से परेशान फुलवरिया हाट के दुकानदारों ने शुक्रवार को नगर परिषद के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे पीड़ित दुकानदारों ने फुलवरिया हाट को नप के विकास से बचाओ का नारा न केवल नारा लगाया. बल्कि मुख्य सड़क पर उक्त नारा लिखा हुआ बोर्ड भी लगा दिया. प्रदर्शन कर रहे पीड़ित दुकानदारों ने कहा कि हाट के सामने व हॉस्पिटल रोड के किनारे स्थित नाला का गंदा पानी हॉट में प्रवेश करने वाले मुख्य सड़क पर लग जाने से ग्राहक हाट में नही आ रहे हैं. जिससे दुकानदारी प्रभावित हो रही है. कहा कि लगभग आठ महीने से नाला के पानी का जल जमाव से वे लोग परेशान हैं. लेकिन नप प्रशासन जल निकासी को लेकर कई समुचित व्यवस्था या समाधान नहीं कर रही है. इस हॉट का जहां नप के द्वारा प्रति वर्ष लगभग 05 लाख रुपये में खुली डाक के द्वारा एक वर्ष के लिए अस्थायी बंदोबस्ती दिया जाता है. नप को राजस्व की प्राप्ति होती है. प्रदर्शन करने वाले दुकानदारों में नाथू साह, मो शहाबुद्दीन उर्फ बंटी, मो हबीबुल्लाह, मो मुन्ना, राजन, कन्हैया साह, दीप माला, मो दिलशाद सहित अन्य शामिल थे.

कहते हैं नप इओ

ईओ रणधीर लाल ने कहा कि फुलवरिया हाट में मुख्य सड़क पर नाले के पानी से जल जमाव होने की जानकारी मिली है. नप प्रशासन के द्वारा यथा शीघ्र जल निकासी कराये जाने की प्रक्रिया शुरू करा दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >