प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी, दो मोटर-पंखे और एमडीएम का चावल ले गए चोर

भरगामा प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय उत्तर टोला सिमरबनी में चोरों ने स्कूल का ताला तोड़कर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर विद्यालय से दो मोटर, दो पंखे और मध्याह्न भोजन के लिए रखे दो बोरी चावल ले भागे।

अररिया, भरगामा. भरगामा प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय उत्तर टोला सिमरबनी में अज्ञात चोरों ने विद्यालय के कमरे का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोर विद्यालय से दो मोटर, दो पंखे और मध्याह्न भोजन के लिए रखे दो बोरी चावल लेकर फरार हो गए.

छुट्टी के बाद स्कूल पहुंचे तो टूटा मिला ताला

विद्यालय के प्राचार्य सुमन कुमार पासवान ने बताया कि बुधवार को छुट्टी होने के कारण विद्यालय बंद था. गुरुवार को विद्यालय पहुंचने पर कमरे का ताला टूटा हुआ मिला. अंदर जाकर जांच करने पर विद्यालय में रखे दो मोटर, दो पंखे और मध्याह्न भोजन के लिए रखा दो बोरी चावल गायब पाया गया.

प्रधानाचार्य ने थाने में दिया आवेदन

चोरी की घटना को लेकर विद्यालय के प्राचार्य ने भरगामा थाना में आवेदन दिया है. विद्यालय प्रबंधन की ओर से घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों को भी दी गई है. पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है.

जांच के बाद होगी अग्रेतर कार्रवाई

थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि चोरी को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी. पुलिस अज्ञात चोरों का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई कर रही है.

विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

विद्यालय में चोरी की घटना के बाद उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं. स्कूल में रखे मोटर, पंखे और मध्याह्न भोजन का चावल चोरी होने से विद्यालय प्रबंधन को नुकसान हुआ है. अब पुलिस के सामने चोरों की पहचान कर चोरी का सामान बरामद करना चुनौती है.





प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राष्ट्रभूषण पिंटू

राष्ट्रभूषण पिंटू प्रिंट माध्यम में 12 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. भरगामा (अररिया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >