वेतन बढ़ोतरी को लेकर सफाई कर्मियों का प्रदर्शन

प्रतिदिन 424 रुपये प्रतिदिन की दर से भुगतान की मांग

परवाहा. नगर पंचायत के सफाई कर्मियों ने शनिवार को वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर रानीगंज काली मंदिर चौक के समीप जमकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मियों में चंदन मल्लिक, दिनेश मल्लिक, अनिल मल्लिक, सिंटू मल्लिक, संतोष मल्लिक, दिलीप मल्लिक सहित दर्जनों सफाई कर्मियों ने बताया कि अन्य नगर पंचायतों में सफाई कर्मियों को 424 रुपये के हिसाब से मेहताना मिलता है. जबकि हमलोगों को मात्र 318 रुपये ही मिलता है. यदि हमलोगों को वेतन नहीं बढ़ाया जायेगा तो हमलोग एकजुट होकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे. सफाई कर्मियों ने बताया कि बीते पांच मार्च से सफाई नहीं हो रही है. हमलोगों को एक अप्रैल 2023 से सरकारी निर्धारित मजदूरी में ठेकेदार के द्वारा कटौती कर भुगतान किया गया है. शेष अंतर राशि का भुगतान करवाया जाय इसके साथ ही एक अक्टूबर 2025 से प्रतिदिन 424 रुपये प्रतिदिन के दर से भुगतान करवाया जाय. हमलोगों को स्वास्थ्य बीमा पोशाक आदि दिया जाय. इधर मामले को लेकर नपं इओ सचिन कुमार ने बताया सोमवार से सफाई का काम किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >