कालाबलुआ में निकाली रामनवमी जुलूस

जुलूस से माहौल हुआ भक्तिमय

परवाहा. रविवार को रानीगंज थाना क्षेत्र के कालाबलुआ में भव्य रामनवमी जुलूस निकाली गयी. जुलूस ने पूरे गांव का भ्रमण किया. जुलूस में शामिल भक्तों के जय श्री राम के जयकारे से पूरा कालाबलुआ गांव का माहौल भक्तिमय रहा. जुलूस में शामिल भक्तों के भगवा परिधान काफी आकर्षक दिख रहे थे. जुलूस के साथ चल रही झांकी भी काफी आकर्षक थी. जुलूस में शामिल युवाओं की टोली में गजब का उत्साह देखने मिल रहा था. शांतिपूर्ण माहौल में जुलूस को संपन्न करवाने के लिए रानीगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह, अपर थानाध्यक्ष राजू कुमार स्वयं जुलूस का सुरक्षा व्यवस्था का कमान संभाले थे. जुलूस में जिप सदस्य अमन राज, भाजपा नेता धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >