कुर्साकांटा हाट में चापाकल नहीं रहने से परेशानी

गर्मी में प्यास बुझाने में भी होगी परेशानी

कुर्साकांटा. प्रखंड मुख्यालय स्थित हटिया जिससे सरकार को प्रत्येक वर्ष लाखों का राजस्व देती है. वैसे राजस्व से आच्छादित हाट में दुकानदारों के लिए सुविधा के नाम पर अदद चापाकल तक नहीं रहने से दुकानदार समेत हटिया सब्जी खरीदने आने वाले ग्राहकों को गर्मी के मौसम में प्यास बुझानी हो तो भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. दुकानदारों ने बताया कि बट्टी तो वसूला जाता है लेकिन जब सुविधा की बात आती है मानों जुर्म कर दिया है. दुकानदारों ने बताया कि बट्टी लेना चाहिए लेकिन इसके एवज में सुविधा भी तो मिलनी चाहिए. लेकिन सुविधा की बात करें तो इस पर न तो हटिया ठिकेदार ही ध्यान दे रहे न ही जिम्मेदार संबंधित अधिकारी. वहीं गर्मी का मौसम आते ही दुकानदारों को घास फूस के बने छत्ती में डर लगा रहता है कि कहीं तेज आंधी में दुकान उड़ न जाए. दुकानदारों ने हटिया पक्की शेड के साथ हटिया के दुकानदारों ने जिला पदाधिकारी से हटिया आवश्यक सुविधा में शामिल पेयजल की सुविधा, रोशनी की सुविधा के साथ शौचालय की सुविधा अविलंब देने की बात कही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >