विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

सफल प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

अररिया. महिला व बाल विकास निगम द्वारा संचालित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार को की गयी. यह कार्यक्रम 20 से 24 जनवरी तक संचालित किया जायेगा. कार्यक्रम के पहले दिन नरपतगंज प्रखंड के सोनपुर व फारबिसगंज के सिमराहा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में विशेष विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया. कार्यक्रम में समाज में बेटियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा व समान अवसर प्रदान करने के लिए लोगों को जागरूक किया गया. कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चियों के बीच विभिन्न खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >