बालिका दिवस पर प्रतियोगिता का आयोजन

कस्तूरबा विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

अररिया. राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर शनिवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जयप्रकाश नगर अररिया में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी कविता कुमारी अध्यक्षता में जागरूकता संबंधी विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें स्कूली बच्चियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया. कार्यक्रम में रंगोली, पेंटिंग प्रतियोगिता सहित अन्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसके बाद स्कूली बच्चियों के बीच महिला सशक्तिकरण पर आधारित फिल्म दंगल का प्रदर्शन किया गया. मौके पर डीपीओ आईसीडीएस कविता कुमारी ने बाल विवाह जैसी कुरीति से बचने, हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने की बात कही. मौके पर आयोजित प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम के दौरान जिला परियोजना पदाधिकारी लोभा कुमारी ने महिला व बाल विकास निगम द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी साझा किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >