कुर्साकांटा. प्रखंड क्षेत्र के सटे शरणपुर वार्ड संख्या 02 के समीप सिलीगुड़ी की तरफ से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत मौके पर ही हो गयी. जानकारी अनुसार शरणपुर वार्ड संख्या 02 निवासी 62 वर्षीय अशुनाथ झा पिता स्व बलेल झा खस्सी लेकर खेत से घर आ रहा था कि इसी बीच ट्रेन आ गयी. देखते ही देखते आशुनाथ झा ट्रेन की चपेट में आ गया. जिससे मौके पर आशुनाथ झा की मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन व ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे. वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की जानकारी मिलते ही प्रो त्रिलोक नाथ झा, विदुर झा, प्रयाग झा, पूर्व पंसस मनोज झा, पैक्स अध्यक्ष प्रशांत आनंद, जिप प्रतिनिधि अजीत झा, पंकज झा सहित अन्य लोगों ने पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी.
ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
