25 को महापुरुषों की प्रतिमाओं पर होगा माल्यार्पण

मुख्या पार्षद ने की समीक्षा बैठक

फारबिसगंज. गणतंत्र दिवस से एक दिन पूर्व 25 जनवरी को शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर स्थित महापुरुषों के प्रतिमाओं पर किये जाने वाले माल्यार्पण कार्यक्रम की तैयारी को लेकर मुख्य पार्षद पार्षद वीणा देवी ने बुधवार को शहर के सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों के निदेशक, एचएम व शिक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी से एक दिन पूर्व 25 जनवरी के सुबह में होने वाली माल्यार्पण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विस्तृत चर्चा किया गया. बैठक में मौजूद लोगों ने अपने अपने महत्वपूर्ण विचारों व सुझावों को रखा. बैठक में बताया गया कि सर्वप्रथम सुभाष चौक पर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा. उसके बाद क्रमशः सुल्तान पोखर के समीप स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा, कोठीहाट चौक पर स्थित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा, गोढियारी चौक पर स्थित डॉ भीम राव आंबेडेकर की प्रतिमा, राजेंद्र चौक पर स्थित प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा, फैंसी मार्केट स्थित बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा व स्टेशन चौक पर स्थित पंडित राम देनी तिवारी द्विजदेनी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >