अररिया में अब पांच नहीं, बल्कि सात नये पुलिस अंचलों का होगा सृजन

विभाग को भेजा गया प्रस्ताव

अररिया. अररिया में अब पांच नये पुलिस अंचल के जगह सात नये पुलिस अंचल बनाने का प्रस्ताव पुलिस अधीक्षक ने पुलिस उपमहानिरीक्षक (प्रशासन) को प्रस्ताव भेजा है. इससे पहले पुलिस अधीक्षक ने पांच नये पुलिस अंचल बनाने को लेकर प्रस्ताव भेजा था जिसमें जोकीहाट, पलासी, सिकटी, नरपतगंज, जोगबनी शामिल किया गया था. नये एसपी जितेंद्र कुमार ने मुख्यालय से मिले आदेश के बाद इसमें संशोधन करते हुए दो नये अंचलों का गठन किया है. फुलकाहा व भरगामा को शामिल किया गया, अररिया पुलिस अंचल में सिर्फ अररिया थाना को हीं शामिल किया गया है. जोकिहाट पुलिस अंचल में जोकीहाट ,महलगांव, बैरगाछी थाना को शामिल किया. वहीं पलासी पुलिस अंचल में पलासी, ताराबाड़ी, मदनपुर थाना को शामिल किया गया है. सिकटी पुलिस अंचल में सिकटी, बरदाहा, कुआड़ी, कुर्साकांटा, सोनामनी गोदाम थाना को शामिल किया गया है. वहीं रानीगंज पुलिस अंचल में रानीगंज, बौंसी, आरएस थाना को शामिल किया गया है. फारबिसगंज पुलिस अंचल में सिर्फ फारबिसगंज थाना को हीं शामिल किया गया है. इसी तरह जोगबनी पुलिस अंचल को जोगबनी थाना हीं शामिल किया गया है. नरपतगंज पुलिस अंचल में नरपतगंज थाना व बथनाहा थाना को शामिल किया गया है. वहीं फुलकाहा पुलिस अंचल में फुलकाहा थाना, बसमतिया थाना, घुरना थाना को शामिल किया गया है. भरगामा पुलिस अंचल में भरगामा थाना व सिमराहा थाना को शामिल किया गया है. पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि नये पुलिस अंचल बनने से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था की निगरानी, गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान व पर्यवेक्षण को ध्यान में रखकर पुलिस अंचलों के पुनर्गठन व सृजन का निर्णय लिया गया है. जिले में पहले से तीन अंचल व दो पर्यवेक्षण पदाधिकारी तैनात हैं. सात नये पुलिस अंचल को लेकर प्रस्ताव भेजा गया है. इससे कानून-व्यवस्था सुदृढ़ होगा. इसके अलावे लंबित पड़े कांडों के निष्पादन में तेजी आयेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >