दवा व्यवसायी संघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ

एक सदस्य किसी एक ही पद के लिए प्रत्याशी हो सकता है

फारबिसगंज. फारबिसगंज केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के सत्र 2026-29 के लिए होने वाले संगठनात्मक चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गयी है. इस चुनाव में संघ के 667 सदस्य आगामी सत्र के लिए अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, संगठन सचिव, उपाध्यक्ष व संयुक्त सचिव को गुप्त मतदान के द्वारा चुनेंगे. पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में आगामी 05 अप्रैल को मतदान होगा. गठित चुनाव संचालन समिति के मुख्य चुनाव पदाधिकारी संदीप डाबड़ी वाला व मार्गदर्शक विनोद सरावगी ने चुनाव से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देशों को लेकर विज्ञप्ति जारी की है. विज्ञप्ति के अनुसार प्रत्याशी को अपने साथ एक प्रस्तावक व समर्थक को चुनाव कार्यालय में लेकर आना है. नामांकन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज के रूप में अपने फर्म की लाइसेंस, लाइसेंस के अद्यतन नवीकरण, सदस्यता शुल्क की रसीद, आधार कार्ड की स्वयं हस्ताक्षरित छाया प्रति व एक पासपोर्ट साइज की फोटो देना होगा. एक सदस्य किसी एक ही पद के लिए प्रत्याशी हो सकता है. फर्म की संचालक महिला या बुजुर्ग होने की स्थिति में संगठन के कार्यों व चुनाव के लिए प्रतिष्ठान के मालिक अपने पति, पत्नी, पुत्र व सगे भाई में से किसी एक को नामित कर सकते हैं. इसके लिए कोर्ट से सत्यापित शपथ पत्र दाखिल करना पड़ेगा. प्रत्याशी का प्रतिष्ठान कम से कम लगातार पिछले 06 वर्षों के लिए कार्यरत रहना चाहिए. मतदान के लिए मतदाता को अपनी सदस्यता शुल्क की रसीद साक्ष्य के रूप में चुनाव पदाधिकारी को दिखानी पड़ेगी. किसी भी तरह की विवाद की स्थिति में चुनाव आयोग का निर्णय अंतिम व सर्वमान्य माना जाएगा व उसकी वैधता को किसी प्रकार की चुनौती नहीं दी जा सकेगी. नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि के बाद संघ के वरिष्ठ सदस्य आम सहमति बनाने का प्रयास करेंगे. आम स्थिति नहीं बनने की स्थिति में मतदान पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आगामी 05 अप्रैल रविवार को श्री सिद्ध सागर भवन में होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >