माई इंडिया, माई वोट की थीम पर होगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस

जिला से लेकर प्रखंड स्तर पर होंगे जागरूकता संबंधी कार्यक्रम

अररिया. जिले में 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जायेगा. इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस का थीम माई इंडिया, माई वोट रखा गया है. इसका उद्देश्य मतदाताओं में लोकतांत्रिक भागीदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना व निर्वाचन प्रक्रिया में किये गये नवाचारों का व्यापक प्रचार-प्रसार करना है. इस विशेष दिवस का आयोजन जिले में उत्साहपूर्ण आयोजन किया जायेगा. जिलाधिकारी विनोद दूहन ने इसे लेकर संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिया है. इस मौके पर मुख्य समारोह का आयोजन 11:30 बजे पूर्वाह्न समाहरणालय परिसर के लॉन में किया जायेगा. इसे लेकर उप निर्वाचन पदाधिकारी को सभी जरूरी तैयारियों का निर्देश दिया गया. जिलास्तरीय कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी करेंगे. इसके अतिरिक्त अनुमंडल, प्रखंड व बूथ स्तर पर भी मतदाता दिवस समारोह आयोजित होगा. इसमें उपस्थित स्थानीय लोगों को मतदाता जागरूकता संबंधी शपथ दिलाई जायेगी. वहीं विधानसभा क्षेत्र वार विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 में उत्कृष्ट योगदान देने वाले दो महिला व दो पुरुष बीएलओ को जिला स्तरीय मुख्य समारोह में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा. जिलास्तरीय कार्यक्रम के दौरान जिला स्वीप आईकॉन, अमर आनन्द, डॉ पल्लवी जोशी, प्रिया राज, एमए सानू, साबरा तरन्नुम को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम पर मतदाता जागरूकता से संबंधित ऑडियो, वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित करने के लिए निर्देशित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >