एनडीपीएस एक्ट का फरार आरोपी ओम प्रकाश यादव गिरफ्तार

नरपतगंज के बसमतिया थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के फरार आरोपी ओम प्रकाश यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा। उस पर 8 से अधिक मामले दर्ज हैं।

नरपतगंज (अररिया) भारत-नेपाल सीमा से सटे बसमतिया थाना पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर एनडीपीएस एक्ट के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान बसमतिया निवासी ओम प्रकाश यादव पिता केवल यादव के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि आरोपी ओम प्रकाश यादव पर एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज था. वह लगातार पुलिस की नजर से फरार चल रहा था.

बसमतिया थाना पुलिस ने छापेमारी कर दबोच

गुप्त सूचना के आधार पर बसमतिया थाना पुलिस ने छापेमारी कर उसे दबोच लिया. पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है. उसके खिलाफ बसमतिया थाना, नरपतगंज थाना सहित जिले के विभिन्न थानों में 8 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं. उस पर आर्म्स एक्ट, शराब बरामदगी, गांजा बरामदगी समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज हैं. लंबे समय से यह आरोपी क्षेत्र की पुलिस के लिए परेशानी बना हुआ था.

अररिया न्यायिक हिरासत में भेजा गया : थानाध्यक्ष

थानाध्यक्ष ने कहा कि एनडीपीएस एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे अररिया न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. आरोपी से पूछताछ में उसके नेटवर्क और अन्य मामलों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस का कहना है कि सीमा क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज की गई है.

ALSO READ भागलपुर में आज बरारी के दो बड़े फीडरों से 4 घंटे गुल रहेगी बिजली: मेंटेनेंस और पेड़ों की छंटाई के लिए शटडाउन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजीव कुमार यादव

संजीव कुमार यादव प्रिंट माध्यम में 16 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. नरपतगंज (अररिया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >