जिले में मैट्रिक की परीक्षा आज से शुरू, बनाये गये 43 परीक्षा केंद्र

दो पालियों में आयोजित होगी परीक्षा

17 से 25 फरवरी तक होगी परीक्षा14 हजार 49 छात्र व 16 हजार 16 छात्राएं परीक्षा में लेंगे भागकेंद्र में प्रवेश से पहले छात्रों की होगी गहन जांच, परीक्षा केंद्र के आसपास सुरक्षा के होंगे व्यापक इंतजामअररिया. जिले में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक यानी मैट्रिक की परीक्षा 17 फरवरी मंगलवार से शुरू होगी. प्रशासनिक स्तर से परीक्षा को लेकर सभी जरूरी इंतजाम पूरा हो चुके हैं. गौरतलब है कि मैट्रिक की परीक्षा के लिए अररिया जिला मुख्यालय में 23 व फारबिसगंज अनुमंडल मुख्यालय में 20 कुल 43 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. दो पालियों में आयोजित होने वाली इस परीक्षा में जिले के 14 हजार 49 छात्र व 16 हजार 16 छात्राएं कुल 30 हजार 65 परीक्षार्थी भाग लेंगे. परीक्षा की प्रथम पाली 09:30 बजे पूर्वाह्न से 12:45 बजे अपराह्न तक व द्वितीय पाली 02:00 बजे अपराह्न से 05:15 बजे अपराह्न तक आयोजित होगी. कुछ विषयों की परीक्षा प्रथम पाली में अपराह्न 12:15 बजे तक व द्वितीय पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 4:45 बजे तक आयोजित होगी. प्रथम पाली के लिए पूर्वाह्न 9:00 बजे तक व द्वितीय पाली के लिए अपराह्न 1:30 बजे तक ही परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति होगी. विलंब होने पर परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी. परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले छात्र-छात्राओं को सघन जांच से गुजरना होगा. किसी भी छात्र को जूता पहन कर केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. सभी परीक्षा केंद्र पर शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त माहौल में परीक्षा संपन्न कराने के लिए वीडियोग्राफी व सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था की गयी है. परीक्षा केंद्र में किसी प्रकार का नोट, किताब, कैलकुलेटर, मोबाइल सहित किसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक गजैट के साथ प्रवेश पूर्णत: वर्जित रहेगा. जिले में परीक्षा के सफल संचालन को लेकर जिला नियंत्रण कक्ष संचालित किया जायेगा. परीक्षा के संबंध में किसी भी तरह की शिकायत के लिये नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06453-222309 पर संपर्क किया जा सकता है. ताकि प्रशासनिक स्तर से समस्या का तत्काल समाधान तलाशा जा सके. ——————-

मुख्य बिंदु

——————– दो पालियों में आयोजित होगी परीक्षा.

– प्रथम पाली की परीक्षा 09:30 बजे पूर्वाह्न से 12:45 बजे तक.

– द्वितीय पाली 02:00 बजे अपराह्न से 05:15 बजे अपराह्न तक. – कुछ विषयों की परीक्षा प्रथम पाली में अपराह्न 12:15 बजे तक व द्वितीय पाली में पूर्वाह्न 4:45 होगी आयोजित. – प्रथम पाली के लिये पूर्वाह्न 9:00 बजे तक व द्वितीय पाली के लिये अपराह्न 1:30 बजे तक प्रवेश की अनुमति.

– परीक्षा केंद्रों पर लगे होंगे सीसीटीवी कैमरे, परीक्षा के संपूर्ण प्रक्रिया की होगी वीडियोग्राफी.

– समुचित जांच के बाद ही छात्रों का केंद्र में प्रवेश होगा संभव, नोट, पर्चा, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पूर्णत: प्रतिबंधित.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rahul kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >