अररिया : नरपतगंज थाना पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर शराब बरामदगी मामले के एक फरार नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान देवीगंज निवासी हकरू ऋषिदेव, पिता रतिलाल ऋषिदेव के रूप में हुई है.
थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध शराब बरामदगी के मामले में नरपतगंज थाना कांड संख्या 51/2023 दर्ज है. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी.
उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद उसे थाना लाकर पूछताछ की गई. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में अररिया न्यायालय भेज दिया गया.
थानाध्यक्ष ने कहा कि शराब तस्करी और अवैध कारोबार में शामिल लोगों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा. फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है.
