नाबालिग के अपहरण. थाना में दिया आवेदन

पिता ने दर्ज करायी प्राथमिकी

नरपतगंज. प्रखंड क्षेत्र के देवीगंज गांव से एक नाबालिग छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है. मामले को लेकर नाबालिग के पिता ने नरपतगंज थाना प्राथमिकी दर्ज के लिए आवेदन दिया है. आवेदन में बताया कि 19 जून की शाम नाबालिग अपने रसोई घर में खाना बना रही थी. इस दौरान वो वहां से गायब हो गयी. बाद में परिजनों ने बताया कि पड़ोस के ही राकेश यादव, सकलदेव यादव ,राजा यादव सहित अन्य ने मिलकर उसका अपहरण कर लिया है. मामले में थानाध्यक्ष कुमार विकास ने बताया प्राप्त आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

13 बोतल अंग्रेजी शराब व बाइक जब्त

नरपतगंज

. नरपतगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए राजगंज के पास से 13 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक अपाचे बाइक जब्त किया है. लेकिन पुलिस कार्रवाई के दौरान बाइक सवार तस्कर वहां से भागने में सफल रहा. जानकारी अनुसार तस्कर 13 बोतल अंग्रेजी शराब लेकर अपनी बाइक से सुपौल की ओर जा रहा था. गुप्त सूचना पर नरपतगंज पुलिस टीम ने राजगंज के समीप बाइक सवार का पीछा किया. पुलिस को पीछा करता देख बाइक सवार तस्कर बाइक व शराब वहीं छोड़ कर फरार हो गया. मामले में थानाध्यक्ष कुमार विकास ने बताया कि अंग्रेजी शराब व बाइक जब्त किये जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >