कमलेश चोपड़ा के नेत्रदान से मिलेगी दृष्टिहीनों को रोशनी

यह परमार्थ कार्य संपूर्ण समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायी है

फारबिसगंज. शहर के चौपड़ा परिवार ने समाज के सामने एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है. स्व कमलेश चौपड़ा के निधन के बाद उनके परिजनों ने उनके नेत्रदान का मानवीय निर्णय लिया है. इस पुनीत कार्य के लिए तेरापंथ युवक परिषद् फारबिसगंज ने चौपड़ा परिवार के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता जाहिर की है. कमलेश चौपड़ा के पुत्र पारस चौपड़ा व परिवार के अन्य सदस्यों ने शोक के इस कठिन समय में भी अदम्य साहस व परोपकार की भावना का परिचय दिया. उनके इस महान निर्णय से जरूरतमंद दृष्टिहीनों के जीवन में नई रोशनी का संचार होगा. कटिहार मेडिकल के डॉ अभिनव व उनकी विशेषज्ञ टीम द्वारा सफलतापूर्वक नेत्रदान का प्रक्रिया संपन्न कराया गया. वहीं तेरापंथ युवक परिषद् फारबिसगंज के अध्यक्ष आशीष गोलछा ने कहा कि परिवारजनों की सहमति व प्रेरणा से किया गया. यह परमार्थ कार्य संपूर्ण समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >