दीदी अधिकार केंद्र के माध्यम से मिलेगी जानकारी

दीदी अधिकार केंद्र का किया उदघाटन

परवाहा. बुधवार को रानीगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए दीदी अधिकार केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया गया. बीडीओ रूबी कुमारी व एसडी मैनेजर चंदा कुमारी,बीपीएम रानीगंज चेतन कुमार,सी.सी रोकेया अंसारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर केंद्र का शुभारंभ किया. इस अवसर पर जीविका दीदियों, स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं व प्रखंड के कर्मी मौजूद थे. उद्घाटन के दौरान बीडीओ रूबी कुमारी ने कहा कि दीदी अधिकार केंद्र महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने व उन्हें सशक्त बनाने का सशक्त माध्यम बनेगा. इस केंद्र के माध्यम से महिलाओं को घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, बाल विवाह, सामाजिक कुरीतियों सहित अन्य समस्याओं के समाधान के लिए मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा. उन्होंने बताया कि दीदी अधिकार केंद्र पर महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी, आवेदन की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित सहायता तथा कानूनी परामर्श भी दिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >