पुलिस वाहन की ठोकर से पांच वर्षीय बच्ची घायल, रेफर

अररिया आरएस पुलिस गश्ती वाहन ने टोल प्लाजा समीप एनएच के सर्विस रोड पर एक पांच वर्षीय बच्ची को ठोकर मार दी. इससे बच्ची काफी चोटिल हो गयी.

अररिया. अररिया आरएस पुलिस गश्ती वाहन ने टोल प्लाजा समीप एनएच के सर्विस रोड पर एक पांच वर्षीय बच्ची को ठोकर मार दी. इससे बच्ची काफी चोटिल हो गयी. सदर अस्पताल में चिकित्सक ने प्राथमिकी उपचार करने के साथ ही बच्ची को हायर सेंटर रेफर कर दिया. घटना के बाद गश्ती वाहन घटनास्थल से फरार हो गया. स्थानीय लोगों व पीड़ित परिजनों की मांग पर अररिया आरएस थानाध्यक्ष अजीत चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे. वहीं कांग्रेस अध्यक्ष जाकिर अनवर भी घटनास्थल पर पहुंचकर उग्र स्थानीय ग्रामीणों को समझाया. साथ ही मुखिया परवेज आलम व सरपंच अफरोज आलम की पहल पर पीड़ित परिजनों व ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया है. घायल 05 वर्षीय बच्ची जोया प्रवीण पिता अनवर हड़ियाबाड़ा वार्ड संख्या 09 निवासी अपने नाना मंजर आलम के यहां घूमने आयी थी. घटना के बाद अस्पताल में चिकित्सक ने उपचार के दौरान सिर में गंभीर चोटें आने की बात कही है, जिसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >