पलासी. प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को आपसी विवाद में मारपीट में आठ व्यक्ति घायल हो गये. घायलों में कनखुदिया के संगीता देवी, धीरेंद्र ठाकुर, लालमोहन ठाकुर, ककोडवा के दरकशा खातून, कुजरी के अजमातुन, मो एतवारी, डेहटी के इमराना खातून शामिल हैं. सभी घायल को इलाज के लिए पीएचसी पलासी में भर्ती कराया. जहां चिकित्सक डॉ परवेज हयात ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर है. इलाज जारी है.
आपसी विवाद में मारपीट, आठ घायल
प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को आपसी विवाद में मारपीट में आठ व्यक्ति घायल हो गये.
