नरपतगंज. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय नोनिया टोला चकला में एक प्रेरणादायी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर प्रधानाध्यापक राम कुमार दास ने नरपतगंज प्रमुख मनोज यादव की सुपुत्री डॉ जूसी सिन्हा को एमबीबीएस की परीक्षा उत्कृष्ट अंकों से उत्तीर्ण करने पर मेडल व बुके देकर सम्मानित किया. प्रधानाध्यापक राम कुमार दास ने कहा कि डॉ जूसी सिन्हा की यह सफलता न केवल उनके परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए भी अत्यंत प्रेरणादायक है. उन्होंने कहा कि आज की बेटियां शिक्षा, चिकित्सा, विज्ञान, प्रशासन व अन्य अनेक क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा व परिश्रम के बल पर नई ऊंचाइयों को छू रही हैं.
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला चिकित्सक को किया सम्मानित
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय नोनिया टोला चकला में एक प्रेरणादायी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
