उपभोक्ताओं के बीच सहज व सुलभ तरीके से गैस सिलिंडर का हो वितरण

एसडीओ ने गैस एजेंसी के संचालकों के साथ की बैठक

फारबिसगंज. घरेलू रसोई गैस के वितरण उपभोक्ताओं के बीच सुलभ व सहज तरीके से हो व रसोई गैस की कथित कालाबाजारी को रोकने को लेकर एसडीओ अभय कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में अनुमंडल क्षेत्र के घरेलू रसोई गैस एजेंसीसंचालकों व प्रबंधकों के साथ बैठक की. इसमें महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिये. बैठक में मौजूद गैस एजेंसी के संचालकों व प्रबंधकों को एसडीओ ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उपभोक्ताओं के बीच सहज व सुलभ तरीके से गैस का वितरण हो, उपभोक्ताओं को कोई परेशानी नहीं हो, इसका ख्याल रखेंगे. उन्होंने कहा कि कोई शिकायत नहीं आये. कालाबाजारी करने वाले को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने एजेंसी संचालकों से कहा कि वे प्रतिदिन की गैस सिलिंडर की उपलब्धता, खपत व वितरण, स्टॉक का विवरण प्रस्तुत करें. सभी एजेंसी अपने वेंडर को इस बात की ताकीद कर दें कि गैस वितरण में किसी प्रकार का अनियमितता होने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >