बच्चों को दी भूकंप से बचाव की जानकारी

विद्यालय में भूकंप सुरक्षा पखवारा आयोजित

सिकटी. भूकंप सुरक्षा पखवारा (15 से 28 जनवरी 2026) के अंतर्गत बुधवार को प्रखंड के आमवि बरदाहा में भूकंप से सुरक्षा के उपायों को लेकर एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया. मौके पर राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने विद्यार्थियों, शिक्षकों व ग्रामीणों को भूकंप के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की जानकारी दी. मॉक ड्रिल का प्रदर्शन किया. कार्यशाला के दौरान एसडीआरएफ टीम के अधिकारी ने बताया कि भूकंप के समय घबराने के बजाय सुरक्षित स्थान पर रहना, मजबूत मेज या बेंच के नीचे शरण लेना, खुले स्थान की ओर जाना व बिजली के खंभों , ऊंची इमारतों से दूरी बनाए रखना आवश्यक है. साथ ही, आपदा के बाद प्राथमिक उपचार व आपसी सहयोग के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया. इस मौके प्रधानाध्यापक राजेश कुमार मिश्र, एसडीआरएफ के अधिकारी व स्कूली बच्चे मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >