फारबिसगंज के पूर्वी इलाकाें में थाना बनाने की मांग

सुरक्षा की दृष्टिकोण से थाना आवश्यक

फारबिसगंज. फारबिसगंज पहुंचे डीएम एसपी के समक्ष पंचायती राज प्रतिनिधियों ने फारबिसगंज प्रखंड के पूर्वी इलाका में विधि-व्यवस्था को लेकर पुलिस नाका बनाने की मांग की है. मुखिया संघ अध्यक्ष व खैरखां पंचायत के मुखिया प्रदीप मंडल, अम्हारा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रकाश चौधरी, किरकिचिया पंचायत मुखिया प्रतिनिधि कपिल अंसारी, भागकोहलिया पंचायत मुखिया प्रतिनिधि रियाज अहमद आदि समेत अन्य लोगों ने अम्हारा, खैरखां में कहीं एक जगह पूर्वी इलाका में विधि-व्यवस्था को लेकर पुलिस नाका, थाना बनाने की मांग रखा. अम्हारा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रकाश चौधरी ने अम्हारा बाजार में पुलिस नाका बनाने की मांग को रखते हुए कहा पूर्व इलाका में विधि-व्यवस्था को लेकर यह काफी जरूरी है. पूर्व इलाके में पुलिस थाना बनाने की मांग बिहार विधानसभा पूर्व भाजपा विधायक विद्यासागर केसरी उर्फ मंचन केसरी ने विधानसभा में रखा था. इस मौके पर विभिन्न पंचायतों के मुखिया, मुखिया प्रतिनिधियों समेत जदयू नेता रमेश सिंह, वाहिद अंसारी, सरपंच समशेर भाई एनूल, गालिब आजाद, मनोज मेहता आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >