करनाल में मजदूरी करने गये युवक की मौत

परिजनों में मचा कोहराम

कुर्साकांटा. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर के हलधारा वार्ड संख्या 06 निवासी रितेश कुमार यादव पिता राजेंद्र यादव लगभग द�� माह पूर्व मजदूरी करने हरियाणा के करनाल गया था. वह राजमिस्त्री का काम करता था. परिजनों से मिली जानकारी अनुसार उसको तीन दिन पूर्व बुखार हुआ था. उसने स्थानीय स्तर पर डॉक्टरों को दिखा दवा भी ली. लेकिन सोमवार को दोपहर काम करने के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. साथ में काम कर रहे मजदूर उसे बगल के निजी नर्सिंग होम ले गये, जहां मंगलवार की अहले सुबह लगभग 04 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. वह बूढ़े पिता राजेंद्र यादव व बूढ़ी मां देवकी देवी का एकमात्र सहारा था. उसके भरोसे परिवार का भरण पोषण हो रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >