मुखिया के भाई का निधन से शोक

जनाजे में उमड़ी लाेगों की भीड़

फारबिसगंज. प्रखंड के बोकरा पंचायत के पूर्व मुखिया स्वर्गीय रईस उद्दीन साहब के पुत्र व वर्तमान मुखिया रिजवान आलम के छोटे भाई 35 वर्षीय शहनवाज आलम का सोमवार की देर रात उनके बोकरा स्थित आवास पर निधन हो गया. वे विगत कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. शहनवाज आलम के जनाजा के नामाज में लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी. जनाजा के नामाज अदा करने के बाद मृतक शाहनवाज आलम के पार्थिव शरीर को बोकरा स्थित कब्रिस्तान में सपुर्दे खाक किया गया. इस मौके पर उनके भाई मुखिया रिजवान आलम, मास्टर नौवरेज आलम, फसी उज्ज्ज्मा, मो शाहजहां, जिप अध्यक्ष आफताब अजीम उर्फ पप्पू अजीम, मास्टर शमीम साहब, इंतखाब आलम, नौशाद आलम उर्फ गुड्डू, आसिफ, कासिफ, अबु हसनैन, मसी उररहमान, मास्टर मुस्ताक अहमद, मौलाना सादाब, अनवारुल हक सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >