कक्षा 11वीं की वार्षिक परीक्षा प्रारंभ

शांतिपूर्वक चल रही परीक्षा

सिकटी. बिहार बोर्ड में 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा 16 मार्च से शुरू होकर 24 मार्च तक चलेगी. यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जा रही है. परिणाम 02 अप्रैल तक घोषित होने की संभावना है. परीक्षा दो पालियों में ली जा रही है. पहली पाली पूर्वाह्न 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक व दूसरी पाली दो अपराह्न 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जा रही है. दोनों पालियों में परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया गया है. कार्यक्रम के अनुसार 16 मार्च को पहली पाली में भौतिकी, दर्शनशास्त्र, उद्यमिता व फाउंडेशन कोर्स की परीक्षा हुई, जबकि दूसरी पाली में राजनीति विज्ञान, लेखाशास्त्र, रसायन शास्त्र सहित अन्य विषयों की परीक्षा आयोजित की गयी.17 मार्च को पहली पाली में गणित व दूसरी पाली में जीवविज्ञान, भूगोल व व्यवसाय अध्ययन की परीक्षा ली जाएगी. 18 मार्च को अंग्रेजी वं विभिन्न भाषाओं की परीक्षा निर्धारित है.19 मार्च को व्यावसायिक व कंप्यूटर से संबंधित विषयों की परीक्षा होगी. 20 मार्च को कृषि, अर्थशास्त्र व मनोविज्ञान की परीक्षा आयोजित की जाएगी. 23 मार्च को समाजशास्त्र .संगीत तथा 24 मार्च को इतिहास एवं गृह विज्ञान की परीक्षा ली जायेगी. प्लस टू राजकीयकृत उच्च विद्यालय बरदाहा के प्रभारी प्रधानाध्यापक इशार अहमद ने बताया कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देशानुसार कदाचार मुक्त वातावरण में परीक्षा आयोजित की जा रही है. विद्यार्थियों की यह परीक्षा अपने-अपने मूल विद्यालय में ही आयोजित की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >