फारबिसगंज. स्थानीय सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले स्कूली बच्चों की संस्था बिहार बाल मंच द्वारा शहर के प्रोफेसर कॉलोनी के समीप स्थित पीडब्लूडी परिसर में शनिवार को स्कूली बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों ने राष्ट्रगान वंदे मातरम व बाल गीतों के अलावा राष्ट्रीयता से ओत-प्रोत कविताओं का पाठ कर मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. इस मौके पर कार्यक्रम में भाग लेने वाले स्कूली बच्चों को संस्था के संस्थापक विनोद कुमार तिवारी के द्वारा उपहार शुभकामनाओं के साथ प्रदान किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
