250 एनपीए खाताधारकों के विरुद्ध सर्टिफिकेट केस, चलाया गिरफ्तारी अभियान

कड़े रूख से एनपीए खाताधारकों के बीच हड़कंप

जोकीहाट. नगर पंचायत जोकीहाट स्थित बिहार ग्रामीण बैंक के अधिकारियों एवं जोकीहाट थाना पुलिस अधिकारियों की टीम ने ऋण बकायेदारों के खिलाफ सर्टिफिकेट केस दर्ज कर गुरुवार को गिरफ्तारी अभियान चलाया गया. इस दौरान ग्रामीण बैंक जोकीहाट के कई एनपीए ऋणधारकों को हिरासत में लेने की कार्रवाई की गयी. बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय अररिया से आये उच्च अधिकारी व शाखा प्रबंधक आशीष राज ने बताया कि करीब 250 एनपीए खाताधारकों पर सर्टिफिकेट केस दायर किया गया है. जिसमें से कुछ पर गिरफ्तारी वारंट निकाला गया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी वारंट जिन ऋण धारकों के विरुद्ध निकाला गया है व अन्य ऋणी जो ऋण खाता का संचालन सही तरीके से नही कर रहे हैं. उन सभी को शनिवार 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत अररिया कोर्ट जाकर अपने ऋण का निष्पादन करने का आग्रह किया गया है. ताकि भविष्य में होने वाली कड़ी कार्रवाई से बची जा सके. बैंक अधिकारियों के कड़े रूख से एनपीए खाताधारकों के बीच हड़कंप मच गया है. मौके पर जोकीहाट थाना के पुलिस अधिकारी रंजीत कुमार व बालकृष्ण महतो भी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >