हाइवा की ठोकर से बाइक सवार की मौत

शव का कराया गया पोस्टमार्टम

अररिया. शहर के गौढ़ी चौक अररिया- फारबिसगंज फोरलेन मार्ग स्थित गौढ़ी चौक के समीप बुधवार के अपराह्न एक हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार फारबिसगंज थाना क्षेत्र के समौल निवासी 24 वर्षीय नीतीश कुमार पिता शंभु मंडल बुरी तरह घायल हो गया. घायल को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया लाया. जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया. जहां घायल को नेपाल जाने के क्रम में मीरगंज ओवरब्रिज के समीप घायल की मौत हो गयी. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया लाया गया. मौके पर यातायात थाना पुलिस में शामिल इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह लोगों से पूछताछ की. साथ ही उक्त हाइवा को अपने कब्जे में लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >