बिहार के लाल बने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मनाया जश्न

मिठाई बांटकर एक दूसरे को दी बधाई

अररिया. भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए बुधवार ऐतिहासिक दिन रहा. इसे सबों ने यादगार बनाया और मिठाई बांटकर एक दूसरे को बधाई दी. बिहार के लाल नितिन नवीन का विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर आसीन होने पर पार्टी में हर्ष व उत्साह का माहौल दिखा. इसी क्रम में जिले में भी भाजपा के कार्यकर्ताओं ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि को उत्सव के रूप में मनाया. इस कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा की अध्यक्षता में हुई, जहां जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की. इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने इसे बिहार के साथ-साथ पूरे देश के लिए गौरव का क्षण बताया व कहा कि बिहार की धरती से निकलकर किसी नेता का विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद तक पहुंचना प्रदेश के करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणादायक है. कार्यकर्ताओं में इस उपलब्धि को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला. कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सुराणा, जिला कार्यालय मंत्री नीरज कुमार, जिला मीडिया प्रभारी सुमित कुमार सुमन, भाग कोसी एकल गतिविधि प्रमुख राम कुमार, एकल अभियान के जिला सचिव रंजीत कुमार दास, अंचल अभियान प्रमुख चंदन कुमार, अंचल अभियान गतिविधि प्रमुख सुरेंद्र कुमार, अंचल प्रशिक्षण प्रमुख सुनीता कुमारी, संच प्रमुख प्रियांशु दर्शन सहित बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे.

नितिन नवीन के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर दी बधाई

फारबिसगंज. भाजपा नेता नितिन नवीन को निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा विधायक विद्यासागर केसरी उर्फ मंचन केसरी ने बधाई दी है. उन्होंने कहा कि कम उम्र में बड़ी जिम्मेदारी पाना यह केवल एक दायित्व नहीं, बल्कि पार्टी के संगठनात्मक सशक्तीकरण व वैचारिक मजबूती की दिशा में एक नये युग की शुरुआत है. सरल स्वभाव ,संघर्षशील व्यक्तित्व व संगठन के प्रति अटूट समर्पण उनकी पहचान है. जमीनी राजनीति से राष्ट्रीय नेतृत्व तक का उनका सफर युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है. मौके पर पूर्व विधायक जनसंपर्क कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिला कर खुशियां मनायी. सबों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को शुभकामनाएं दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >