सिकटी. प्रखंड क्षेत्र के ढेंगरी गांव में काली मंदिर निर्माण के लिए शुक्रवार को विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया गया. यह स्थल मध्य विद्यालय ढेंगरी के पूरब दिशा में स्थित है. ग्रामीणों ने बताया कि गत वर्ष यहां सार्वजनिक काली पूजा का आयोजन किया गया था. उसी दौरान भव्य काली मंदिर निर्माण का निर्णय लिया गया था. इस वर्ष भूमि पूजन के साथ इस कार्य की औपचारिक शुरुआत कर दी गयी है. युवा संघ ढेंगरी की बैठक में मंदिर निर्माण का प्रस्ताव पारित किया गया था. जिसके तहत अब निर्माण कार्य आगे बढ़ाया जा रहा है. ग्रामीणों ने इस निर्माण कार्य की जिम्मेदारी स्थानीय मुन्ना झा, मिथिलेश झा व प्रभु झा को सौंपी है. भूमि पूजन के दौरान पुरोहित वंशीधर ठाकुर व पुजारी हरिकृष्ण झा ने विधि-विधान से पूजा संपन्न करायी.
काली मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन
विधि-विधान पूर्वक संपन्न हुई पूजा
