ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

बथनाहा.एसएसबी 56 वीं वाहिनी बथनाहा के जवानों ने 61 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि एसएसबी को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नेपाल से ब्राउन शुगर लेकर ग्रामीण क्षेत्र के दिपौल होते हुए बथनाहा की तरफ आ रहा है. इसके बाद एसएसबी ने ब्राउन शुगर तस्कर को पकड़ने के लिए चाइना राम उप निरीक्षक एसएसबी के नेतृत्व में जाल बिछाया. बथनाहा-बीरपुर चौक से पूरब रेलवे ढाला के पास एक व्यक्ति की बाइक को जांच किया गया. जांच के क्रम में बाइक के बाइजर के नीचे एक पुड़िया में ब्राउन शुगर छिपा कर रखा गया था. जिसके बाद एसएसबी के द्वारा उक्त युवक को पूछताछ के लिए एसएसबी कैंप लाया गया. गिरफ्तार व्यक्ति में फारबिसगंज वार्ड संख्या 08 के प्रेम प्रकाश सिंह बताया जा रहा है. पूछताछ के बाद ब्राउन शुगर, बाइक के साथ युवक को बथनाहा पुलिस को सौंप दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >