अररिया. नगर थाना पुलिस ने मंगलवार की रात्रि गुप्त सूचना के आधार पर शहर के रहिका टोला में छापेमारी कर 10 लीटर विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित गोलू कुमार है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित गोलू कुमार से पूछताछ के क्रम में बताया कि विदेशी शराब की खेप रहिका टोला निवासी अनिल चौधरी व राणा पासवान की है. जो बाहर से शराब की खेप लाकर मेरे घर पर छिपाकर रखता है. इसके एवज वे दोनों प्रतिदिन कुछ रुपये देता है. नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से आवश्यक पूछताछ के बाद बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. ———
एक वारंटी गिरफ्तार
सिमराहा. सिमराहा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को एक वारंटी को गिरफ्तार किया है. जानकारी देते थानाध्यक्ष प्रेम कुमार भारती ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी में पुरवारी झिरवा वार्ड संख्या 01 के बुल्ला मियां बताया जा रहा है. जिससे आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
——