मारपीट मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार

थाना क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट मामले में पुलिस ने एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया

भरगामा. थाना क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट मामले में पुलिस ने एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया. जानकारी अनुसार भरगामा थाना क्षेत्र के धनेशरी बेलतरी वार्ड संख्या 14 निवासी सुनीला देवी (45 वर्ष), पति स्व. जयप्रकाश यादव ने थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि उनके पति के निधन के बाद घर में कोई पुरुष सदस्य नहीं है. इसी का फायदा उठाकर विनोद यादव उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं. आवेदन में उन्होंने बताया कि जब वे लोग अपनी जमीन पर घेरा लगा रहे थे, तभी नामजद आरोपित वहां पहुंचकर विवाद करने लगे व मारपीट की घटना को अंजाम दिया. इस मामले में विनोद यादव, रीता देवी, मौसम कुमारी, मनिष कुमार, अलोका देवी, पूनम देवी, विक्टर यादव व रोशन यादव समेत अन्य लोगों को नामजद किया गया है. पीड़िता ने पुलिस से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की थी. इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की. जांच में आरोप सही पाए जाने पर एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वहीं अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >