शिक्षक के साथ बच्चे भी रहते हैं विद्यालय से अनुपस्थित

11 बजे तक विद्यालय में कई शिक्षक नहीं थे उपस्थित

सोनापुर मवि सह उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय का हाल

बथनाहा. बथनाहा प्रखंड अंतर्गत सोनापुर मध्य विद्यालय सह उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था की स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है. मंगलवार को दिन के करीब 11 बजे तक विद्यालय में कई शिक्षक उपस्थित नहीं मिले, जबकि स्कूल परिसर में बच्चे बिना किसी शैक्षणिक गतिविधि के इधर-उधर टहलते नजर आये. इससे विद्यालय की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गये हैं.

इन दिनों विद्यालय में प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित की जा रही है, लेकिन परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राएं भी विद्यालय में मौजूद नहीं मिले. कक्षाओं का संचालन पूरी तरह से प्रभावित रहा. जबकि आगामी दिनों में वार्षिक परीक्षा आयोजित होनी है, इसके बावजूद विद्यालय का इस तरह से खाली रहना शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न लगाता है.

मालूम हो कि इस विद्यालय में कुल 525 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं, लेकिन प्रतिदिन केवल 50 से 55 छात्र-छात्राएं ही उपस्थित रहते हैं. विद्यालय में कुल 09 शिक्षक कार्यरत हैं, लेकिन मंगलवार को सिर्फ चार शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज की गयी.

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि यदि पिछले कुछ महीनों का ई-शिक्षा कोष एप और उपस्थिति पंजी का मिलान किया जाए, तो कई अनियमितताएं सामने आ सकती हैं. आरोप है कि कुछ शिक्षक आपसी मिलीभगत से विद्यालय आये बिना ही उपस्थिति दर्ज करवा लेते हैं या कुछ समय विद्यालय में रुककर गायब हो जाते हैं.

जब प्रधानाध्यापक अभिषेक कुमार से शिक्षकों की अनुपस्थिति के बारे में पूछा गया, तो वे कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दे सके. मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है. जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >