पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर 27 को अखिल भारतीय बैंक हड़ताल

सैकड़ों से अधिक बैंक शाखाओं में ताले लटकेंगे

अररिया. बैंकिंग उद्योग में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने की मांग को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने 27 जनवरी को अखिल भारतीय बैंक हड़ताल का आह्वान किया है. इसको लेकर विभिन्न बैंक के अधिकारी ने गुरुवार की संध्या एसबीआइ बैंक से पंजाब नेशनल बैंक तक विरोध प्रदर्शन निकाला गया. जहां एसबीआई के अधिकारी संघ के उपाध्यक्ष छोटे लाल गुप्ता ने बताया कि आगामी 27 जनवरी को इस देशव्यापी हड़ताल में देश की 09 प्रमुख बैंक यूनियनें शामिल होंगी. जिसके तहत सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक व सहकारी बैंकों के लाखों कर्मचारी व अधिकारी शामिल होंगे. बिहार की बात करें तो इस हड़ताल के कारण राज्य की सैकड़ों से अधिक बैंक शाखाओं में ताले लटकेंगे व करीब हजारों बैंककर्मी विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे. एक सूत्री मुख्य मांग में शामिल सरकार द्वारा 05 दिवसीय कार्य सप्ताह की बात पेपर पर कही गई थी. लेकिन अब सरकार इन बातों से पीछे हट रही है. जिसमें बैंक से जुड़े सभी कर्मी अपने मौलिक अधिकार की लड़ाई विरोध प्रदर्शन कर प्रदर्शित करेंगे. मौके पर पीएनबी के ब्रांच मैनेजर रवि रंजन, संतोष झा, सूरज कुमार, रोहित कुमार सहित कई बैंकों के दर्जनों कर्मी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >