सड़क पर बने कलवर्ट से हो रहे हादसे, लोगों ने किया प्रदर्शन

लोगों को सीओ ने समझा बुझा कर कराया शांत

फारबिसगंज. फारबिसगंज शहर के मुख्य बाजार सदर रोड सहित अन्य सड़कों पर बुटकों कर द्वारा निर्माण कराये गये जानलेवा कलवर्ट से नित दिन हादसे हो रहे हैं. इससे आक्रोशित शहर के व्यवसायियों व आमलोगों ने शनिवार को शहर के सदर रोड में बनाये गये जानलेवा कलवर्ट के समीप धरना पर बैठक कर सड़क जाम कर जम कर प्रदर्शन किया. धरना सड़क जाम कर धरना प्रदर्शन कर रहे आक्रोशित लोगों ने ना केवल कलवर्ट का निर्माण कराने वाली संबंधित एजेंसी बुटको के खिलाफ बल्कि नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ भी जम कर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया. धरना प्रदर्शन कर रहे आक्रोशित लोगों की मांग थी कि फारबिसगंज शहर में सड़कों पर जानलेवा कलवर्ट बना दिया गया. जिसके कारण नित दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं. कलवर्ट को हटाया जाये. इधर एसडीओ के निर्देश पर अवर निर्वाचन पदाधिकारी अविनाश कृष्ण व सीओ पंकज कुमार धरना व जाम स्थल पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों की मांगो को गंभीरता पूर्वक सुना. मौके पर धरना प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे अवर निर्वाचन पदाधिकारी से मूलचंद गोलछा ने कहा कि शहर में जगह जगह जान लेवा कलवर्ट का निर्माण करा दिया गया है. जिसके कारण लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि सड़क का लेबल किसी भी हालत में चेंज नही किया जा सकता है. उन्होंने भी धरना प्रदर्शन कर रहे आक्रोशित लोगों से कहा कि आज के धरना को समाप्त कर आगामी 27 को एक बैठक किया जायेगा. सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे आक्रोशित लोगों के मांगो को गंभीरतापूर्वक सुनने के बाद अवर निर्वाचन पदाधिकारी अविनाश कृष्ण ने लोगों को ये आश्वासन दिया कि नप व बुटको सहित प्रशासनिक इकाई और जो भी तकनीकी इकाई की टीम है उसे बुलाकर अनुमंडल में बैठक की जायेगा. जो भी समस्या का उचित व नियम संगत समाधान है वह किया जायेगा. उनके द्वारा 36 घंटे में उचित व नियम संगत समाधान का श्वसन दिए जाने के बाद सड़क जाम कर धरना प्रदर्शन कर रहे आक्रोशित लोग शांत हुए व सड़क जाम हटाया जिसके बाद आवागमन सुचारू हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >