निकाली गयी भव्य निशान शोभायात्रा

श्री श्याम बाबा महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु

अररिया. आरएस में श्री श्याम बाबा महोत्सव बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. आरएस स्थित बृजलाल जी खुरानिया धर्मशाला से भव्य निशान शोभा यात्रा निकाली गयी. निशान यात्रा आरएस के विभिन्न मार्गो का भ्रमण किया गया. शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सर पर निशान लेकर पूरे उत्साह के साथ शोभा यात्रा में शामिल हुए. जगह-जगह भक्तों द्वारा पुष्पवर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया गया. इस दौरान श्री खाटू श्याम के भजनों व गीतों पर भगवान के भक्त झूमते-नाचते देखें गये. जिससे अररिया आरएस में पूरा माहौल भक्तिमय हो गया. –

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >