शिविर में 57 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की हुई जांच

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान योजना अंतर्गत सोमवार को अनुमंडलीय अस्पताल के एएनसी कक्ष में शिविर का आयोजन किया गया

फारबिसगंज. प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान योजना अंतर्गत सोमवार को अनुमंडलीय अस्पताल के एएनसी कक्ष में शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें गर्भवती महिलाओं की जीएनएम रिमझिम रानी के अलावा एएनएम ट्रेनिंग स्कूल में ट्रेनी छात्राओं ने ब्लड प्रेशर, वजन, शरीर में रक्त की उपलब्धता सहित अन्य आवश्यक व महत्वपूर्ण जांच की. अस्पताल की पूर्व उपाधीक्षक डॉ रेशमा रजा ने 57 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कर उसे उचित चिकित्सीय परामर्श दिया. चिकित्सीय परामर्श के के बाद गर्भवती महिलाओं को आयरन,कैल्शियम आदि की दवा भी उपलब्ध करायी. मौके पर बीएचसी प्रभारी डॉ राजीव कुमार बसाक,बीएचएम हाजी सईद उज्जमा,बीईई पंकज कुमार सहित अनुमंडलीय अस्पताल के अन्य चिकित्सकगण मौजूद थे. शिविर के सफलतापूर्वक संचान के लिए अस्पताल प्रबंधक प्रवीण कुमार,व अस्पताल उपाधीक्षक डॉ आशुतोष कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी सक्रिय रूप से लगे दिखें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >