पूर्णिया : रविवार की दोपहर कोसी कॉलोनी में बदमाशों द्वारा किये गये फायरिंग मामले में चार लोगों के विरुद्ध केहाट थाने में एफआइआर दर्ज कर लिया गया है. कोसी कॉलोनी के संजीव कुमार के द्वारा थाने में दिये गये आवेदन के आधार पर कांड संख्या 273/19 दर्ज किया गया है. जिसमें नीशु झा, रंजन, पिन्टू यादव एवं विशाल कुमार को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.
फायरिंग मामले में चार के विरुद्ध एफआइआर
पूर्णिया : रविवार की दोपहर कोसी कॉलोनी में बदमाशों द्वारा किये गये फायरिंग मामले में चार लोगों के विरुद्ध केहाट थाने में एफआइआर दर्ज कर लिया गया है. कोसी कॉलोनी के संजीव कुमार के द्वारा थाने में दिये गये आवेदन के आधार पर कांड संख्या 273/19 दर्ज किया गया है. जिसमें नीशु झा, रंजन, पिन्टू […]

आवेदन में कहा गया है कि चार बाइक पर करीब 08 लड़के कोर्ट स्टेशन की ओर से कोशी कॉलोनी के मिट्टी जांच केंद्र के सामने हनुमान मंदिर पहुंचे और पिस्टल से दो गोली हवा में चलाया. इसके बाद हथियार लहराते हुए सभी कोर्ट स्टेशन की ओर चले गये. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस द्वारा संलिप्त लोगों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी आरंभ की गयी है.
गौरतलब है कि फायरिंग के बाद केहाट पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी. घटनास्थल के निकट एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाला गया. फुटेज में चार लड़कों की पहचान की गयी. ये सभी चार लड़के कोर्ट स्टेशन व जनता चौक के रहनेवाले हैं.