बांका : ट्रैक्टर की चपेट में आया बालक, गयी जान

रजौन : भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर रजौन बाजार स्थित स्टेशन मोड़ के समीप सोमवार की शाम सन्नी कुमार सिंह (17) की मौत बालू लोडेड ट्रैक्टर के कुचलने से हो गयी. मृतक रजौन बाजार निवासी कैलाश सिंह का पुत्र है. सन्नी कुमार सिंह अपने बहनोई गणेश कुमार के साथ रजौन बाजार स्थित स्टेशन मोड़ से चाय-नाश्ता […]

रजौन : भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर रजौन बाजार स्थित स्टेशन मोड़ के समीप सोमवार की शाम सन्नी कुमार सिंह (17) की मौत बालू लोडेड ट्रैक्टर के कुचलने से हो गयी. मृतक रजौन बाजार निवासी कैलाश सिंह का पुत्र है. सन्नी कुमार सिंह अपने बहनोई गणेश कुमार के साथ रजौन बाजार स्थित स्टेशन मोड़ से चाय-नाश्ता कर जैसे ही रजौन बाजार की ओर बढ़ा, पुनसिया की ओर से भागलपुर की ओर जा रही बालू लदे एक ट्रैक्टर ने

उसे कुचल दिया. साथ ही ट्रैक्टर भी सड़क के किनारे गड्ढे में जा पलटा. इस घटना में उसके बहनोई गणेश कुमार को भी मामूली चोटें आयी है. स्थानीय लोगों सहित परिजनों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रजौन पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उधर घटना को अंजाम देकर ट्रैक्टर चालक घटनास्थल से भागने में सफल रहा. थानाध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए ट्रैक्टर सहित लाश को अपने कब्जे में ले लिया और लाश को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया. इधर मृतक के पिता कैलाश सिंह के बयान पर रजौन थाना में ट्रैक्टर मालिक व उसके चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >