जॉब कैंप में 25 में से 10 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को जॉब कैंप का आयोजन किया गया. यह कैंप युवा, रोजगार व कौशल विकास विभाग के जिला नियोजनालय अररिया के तत्वावधान में आयोजित किया गया.

जोकीहाट. प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को जॉब कैंप का आयोजन किया गया. यह कैंप युवा, रोजगार व कौशल विकास विभाग के जिला नियोजनालय अररिया के तत्वावधान में आयोजित किया गया. इसमें युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भर्ती प्रक्रिया करायी गयी. यह जानकारी विभाग के राजेंद्र तिवारी ने देते हुए कहा कि जॉब कैंप में निजी सुरक्षा कंपनी द्वारा सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर पद के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया गया. इस दौरान कुल 25 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया, इनमें से 10 अभ्यर्थियों का चयन किया गया. चयनित अभ्यर्थियों को आगे प्रशिक्षण देकर विभिन्न संस्थानों में तैनाती दी जायेगी. भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिये 10वीं पास युवाओं को सुरक्षा जवान पद के लिये आवेदन का मौका दिया गया, जबकि सुपरवाइजर पद के लिये स्नातक व एनसीसी योग्यता निर्धारित की गयी थी. कैंप के दौरान अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच व शारीरिक मापदंड की भी जांच की गयी. जिला नियोजनालय द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों में 9 मार्च से 18 मार्च 2026 तक एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में मंगलवार को जोकीहाट प्रखंड परिसर में कैंप आयोजित किया गया. जिससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सके. ऑफर लेटर पाकर युवाओं ने खुशी जताई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >