BIHAR : जानिए क्‍यों नक्सलियों ने युवक को भूना

लखीसराय : कजरा थाना क्षेत्र के नक्सलग्रस्त रामतलीगंज व शिवडीह गांवों के बीच मुख्य पथ पर पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगा कर नक्सलियों ने युवक की गोली मार कर हत्या कर दी. युवक की पहचान शिवडीह निवासी स्व महेश राम के पुत्र सन्नी उर्फ सोनू राम के रूप में की गयी. सोनू ऑटो चलाता […]

लखीसराय : कजरा थाना क्षेत्र के नक्सलग्रस्त रामतलीगंज व शिवडीह गांवों के बीच मुख्य पथ पर पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगा कर नक्सलियों ने युवक की गोली मार कर हत्या कर दी. युवक की पहचान शिवडीह निवासी स्व महेश राम के पुत्र सन्नी उर्फ सोनू राम के रूप में की गयी.
सोनू ऑटो चलाता था़ नक्सलियों ने सन्नी को चार गोलियां मारीं. इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. हत्या करने के बाद नक्सलियों ने उसके शव के पास तीन पर्चे फेंके, जिनमें उसे पार्टी विरोधी व पुलिस का दलाल बताया गया. हालांकि, पुलिस अधिकारी इसे नक्सली पर्चा मानने से इन्कार कर रहे हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी अरविंद ठाकुर, अपर पुलिस अधीक्षक, अभियान पवन कुमार उपाध्याय, एसडीपीओ पंकज कुमार पहुंचे और मामले की जांच की.
जेल में बंद नक्सली को बनाया गया अभियुक्त : मृत सन्नी की मां भारती देवी के बयान पर मुंगेर जेल में बंद नक्सली सुशांत राम व
उसके सहयोगियों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.एसपी अरविंद ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मृतका की मां के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. शव को पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है. लोगों का कहना है कि सुशांत राम व विनोद कुमार को पकड़वाने की सजा सन्नी को नक्सलियों ने दी है़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >